Ram Mandir: राम मंदिर दान चोरी का मामला, आरोपियों पर शिकंजा कसने की तैयारी, 6 लोगों पर होगी एफआईआर

Shivkishore | Thursday, 25 Jun 2026 02:09:37 PM
Ram Mandir: Case of theft of Ram Mandir donations; preparations underway to tighten the noose on the accused; FIR to be registered against six individuals.

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला अब और गर्मा गया है। कथित आरोपों की जांच कर रही एसआईटी की रिपोर्ट भी आ चुकी हैं और उसके अनुसार प्राथमिकी दर्ज कराई जा सकती है। यह दावा सूत्रों ने किया है, सूत्रों के अनुसार इस मामले में 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की तैयारी हो रही है। 

इसके साथ ही राम मंदिर ट्रस्ट के प्रशासनिक ढांचे में भी बदलाव की चर्चा है, इसके अलावा सीईओ की नियुक्ति को लेकर ट्रस्ट तैयार हो गया है। सूत्रों के अनुसार, ट्रस्ट के नए सीईओ के रूप में एक रिटायर्ड अधिकारी की नियुक्ति हो सकती है।

बता दें एफआईआर की तैयारी और ट्रस्ट के स्वरूप में बदलाव की चर्चा ऐसे समय में हो रही है जब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था कि बिना एफआईआर के एसआईटी वैसे ही है जैसे बिना तीर के कमान। 

pc- economictimes



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.