Petrol-Diesel Prices: जयपुर से चेन्नई तक देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी तय कर दी हैं कीमतें

Hanuman | Tuesday, 18 Aug 2026 08:48:21 AM
Petrol-Diesel Prices: Here are the rates fixed for today in major cities across the country, from Jaipur to Chennai

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया है। हालांकि आज भी कीमतों में कमी नहीं होने से लोगों को राहत नहीं मिली है। अभी लोगों को बढ़ी हुई कीमतों पर ही ये दोनों ईंधन खरीदने होंगे। गुलाबी नगर के नाम से प्रसिद्ध   जयपुर में पेट्रोल की कीमत 112.66 और डीजल की कीमत 97.78 रुपए प्रति लीटर ही है।

नई दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 102.12 रुपए और डीजल 95.20 रुपए का मिलेगा। मुंबई में पेट्रोल 111.18, डीजल 97.83, कोलकाता में पेट्रोल 113.47,डीजल 99.82 और चेन्नई में पेट्रोल 107.77 तथा डीजल 99.55 रुपए प्रति लीटर है।

देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी तय हुई हैं कीमतें

गुरुग्राम: पेट्रोल ₹102.77 तथा डीजल ₹95.44 प्रति लीटर
नोएडा: पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.56 प्रति लीटर
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹110.93 जबकि डीजल ₹98.80 प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल ₹102.05 और डीजल ₹95.55 प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल ₹113.35 तथा डीजल ₹99.36 प्रति लीटर
तिरुवनंतपुरम: पेट्रोल ₹115.49 और डीजल ₹104.40 प्रति लीटर
भुवनेश्वर: पेट्रोल ₹109.92 और डीजल ₹100.92 प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल ₹98.10 तथा डीजल ₹86.09 प्रति लीटर
हैदराबाद: पेट्रोल ₹115.69 और डीजल ₹103.82 प्रति लीटर

इस आधार पर तय होती हैं दोनों ईंधनों की कीमतें
गौरलबल है कि सरकारी तेल कंपनियों ओर से रोजाना सुबह छह बजे दोनों ईंधनों की कीमतें अपडेट की जाती हैं, जो अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपए की विनिमय दर में आए बदलावों पर आधारित होती हैं। कीमतों से रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित होती है। लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है।

PC: reagent.co.uk
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.