- SHARE
-
खेल डेस्क। देवदत्त पडिक्कल (167) की शानदार पारी के दम पर भारत ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 460 रन बनाए। जवाब में तीसरे दिन समाचार लिखे जाने तक श्रीलंका ने 8 विकेट गंवाकर 274 रन बनाए लिए हैं। श्रीलंकाई पारी में 90 रन पर ही अपने पांच विकेट गंवा दिए थे।
इसके बाद दिनुशा और डिकवेला ने शतकीय साझेदारी निभाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। डिकवेला कृष्णा का शिकार हुए। उन्होंने 62वें ओवर की चौथी गेंद पर डिकवेला को पवेलियन भेज दिया। डिकवेला 115 गेंदों पर 80 रन बनाए। सोनल दिनुशा ने अपने टेस्ट कॅरियर का पहला शतक लगाया। वह 100 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है।
भारत की ओर से मानव सुथार तीन और रवीन्द्र जडेजा दो विकेट हासिल कर चुके हैं। मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। सोनल दिनुशा अपनी इस पारी के दौरान चार चौके और दो छक्के लगा चुके हैं।
PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें