Tikaram Jully ने सरकार पर लगाया बच्चों की आवाज दबाने का आरोप, कहा- सरकार इतना डर गई कि…

Hanuman | Monday, 17 Aug 2026 02:38:58 PM
Tikaram Jully accused the government of suppressing children's voices

जयपुर। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने अब भजनलाल सरकार पर बच्चों की आवाज दबाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने आज एक्स के माध्यम से कहा कि देखिए, यह सरकार डर चुकी है। जैन जी के बाद अब जैन अल्फा का नंबर आ गया है। जैन अल्फा का भी आपने जो देखा, जैन अल्फा ने 4-5 स्कूलों में विरोध किया है।

उसी से सरकार इतना डर गई कि मोबाइल पर प्रतिबंध लगा दिया, मीडिया अंदर नहीं जा पाएगी। सबसे बड़ा डर इन लोगों के मन में मीडिया का है कि मीडिया अंदर जाएगी तो उनकी कमियों को दिखा देगी।

हाई कोर्ट ने इनको फटकार लगाई है। इन्होंने वहाँ पर सॉरी फील किया है। हाई कोर्ट ने कहा कि आप इतनी भी स्थिति में नहीं हो कि आप स्कूल के कमरों को ठीक कर सको, तो राजस्थान का क्या करोगे? इतनी टिप्पणी इन पर की है।

जूली ने कहा कि राजस्थान के 85,000 स्कूलों के कैमरे खराब पड़े हैं। 3,768 के आसपास स्कूल जर्जर घोषित हो चुके हैं, एक भी बनाया नहीं। तो यह तो डर है इस सरकार का और यह तानाशाही है। मैं इस ऑर्डर का विरोध करता हूँ। मैं बच्चों से भी कहना चाहूँगा कि अभी बच्चों ने आवाज उठाना शुरू की, उस आवाज को ये दबाना चाहते हैं। बच्चे भी इस चीज का विरोध करें कि स्कूल के अंदर जो इनकी कमियाँ हैं, वे तो उजागर होनी ही चाहिए। क्योंकि आप देखोगे, आप रोक लगा रहे हो, क्योंकि आप देखोगे कि पिछले 3-4-5 घटनाएँ ऐसी आई हैं, सरकार बैकफुट पर आ गई। यह डर है।

बच्चे सिर्फ एक एजुकेशन ही तो मांग रहे हैं
जूली ने कहा कि भजनलाल जी, आप प्रेस पर रोक लगाकर क्या दिखाना चाहते हो? आज अचानक ही आपको छात्रों के हित नजर आने लग गए कि छात्रों के हित जो उजागर हो जाएंगे, यह बहुत जरूरी है और मीडिया नहीं जानी चाहिए। आप डर चुके हैं। आपको इन बच्चों से इतना डर सता रहा है। बच्चे सिर्फ एक एजुकेशन ही तो मांग रहे हैं—पढ़ने के लिए कक्षा-कक्ष हो, पीने के लिए साफ पानी हो, बैठने की व्यवस्था हो, पढ़ाने के लिए टीचर हो। इसके लिए और मांगा क्या है आपसे? और वह भी नहीं दे पा रहे हो। यह सरकार का डर है, यह सरकार का फेलियर है।

PC: rajasthan.ndtv.
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.