अमेरिकी सैनिकों को मारने-पकड़ने पर इतना इनाम देगा ईरान, सेना के कमांडर-इन-चीफ ने कर दिया है ऐलान

Hanuman | Monday, 17 Aug 2026 09:00:42 AM
Iran's military commander-in-chief has announced the reward amount for killing or capturing American soldiers

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच जारी विवाद समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। ये विवाद कम होने के स्थान पर बढ़ता ही जा रहा है। अब ईरानी सेना ने एक चौंकाने वाला ऐलान कर दिया है। खबरों के अनुसार, सेना ने अब किसी अमेरिकी सैनिक को मारने या पकड़ने वाले व्यक्ति को 30 हजार डॉलर (करीब 28 लाख रुपए) का इनाम देने का ऐलान किया है। अगर यह काम कोई महिला करती है तो इनाम की रकम दोगुनी यानी 60 हजार डॉलर कर दी जाएगी।

खबरों के अनुसार, ईरानी सेना के कमांडर-इन-चीफ अमीर हातमी ने तेहरान में इस संबंध में बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि यह योजना कई मांगों के बाद बनाई गई है। यह उन लोगों के लिए है, जो फाइनेंशियल जिहाद के जरिए देश के युद्ध प्रयासों में आर्थिक रूप से सहायता देना चाहते हैं।

उन्होंने ये बात भी बोल दी है कि इस संघर्ष ने अमेरिका के सैन्य दबदबे को कमजोर किया है। साथ ही कई देशों को अपनी सुरक्षा के लिए दूसरे विकल्प तलाशने पर मजबूर किया है।

हातमी ने डोनाल्ड ट्रंप के बयान की भी आलोचना की
ईरानी सेना के कमांडर-इन-चीफ अमीर हातमी ने डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान की भी आलोचना की, जिसमें उन्होंने ईरान की हार के बाद होर्मुज स्ट्रेट को अमेरिका का क्षेत्र घोषित करने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि ईरान ने अमेरिकी सेना को प्रभावी रूप से पीछे हटने पर मजबूर किया है। अब उसे फारस की खाड़ी, ओमान सागर या होर्मुज स्ट्रेट में प्रवेश की अनुमति नहीं है। आपको बता दें कि दोनों देशों का विवाद दुनिया के देशों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है। देशों को इस विवाद के समाप्त होने इंतजार है।

PC: aajtak

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.