Sonam Wangchuk का बड़ा बयान, कहा- देश को सही नेतृत्व चुनने के लिए शांतिपूर्ण क्रांति की जरूरत

Hanuman | Friday, 14 Aug 2026 04:46:28 PM
Sonam Wangchuk's major statement: The country needs a peaceful revolution to choose the right leadership.

इंटरनेट डेस्क। एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने एक बार फिर से भारत को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने अब प्रति व्यक्ति आय का जिक्र करते हुए बोल दिया कि अगर मौजूदा स्थिति जारी रही तो 2047 तक भारत विकसित देश नहीं बन पाएगा। खबरों के अनुसार, सोनम वांगचुक ने एक वीडियो के माध्यम से कहा कि श्रीलंका-बांग्लादेश जैसे देश भारत से आगे निकल चुके हैं। देश को सही नेतृत्व चुनने के लिए शांतिपूर्ण क्रांति की जरूरत है।

उन्होंने इस वीडियो में ये भी बोल दिया कि पचास साल पहले भारत से पीछे और बराबर रहने वाले कई पड़ोसी देश अब काफी आगे निकल चुके हैं। उन्होंने कहा कि अगर भारत को 2047 तक दुनिया में एक सम्मानित देश बने रहना है तो बड़े बदलाव की जरूरत है।

एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने वीडियो में आगे कहा कि 2012-13 के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के बाद सरकार बदलने के बावजूद भ्रष्टाचार और अन्याय खत्म नहीं हुआ। अब इन समस्याओं ने एक नया रूप ले लिया है और पहले से ज्यादा गंभीर हो गई हैं। आपको बता दें कि  सोनम वांगचुक कई मांगों को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनशन किया था। बाद में उन्होंने ये अनशन तोड़ दिया था।

PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.