Earthquake: महाराष्ट्र और हिमाचल से लेकर अफगानिस्तान में भूंकप से कांपी धरती, लगे इतने झटके

Hanuman | Friday, 14 Aug 2026 08:59:54 AM
Earthquake: Earth shakes from Maharashtra and Himachal to Afghanistan; multiple tremors felt.

इंटरनेट डेस्क। महाराष्ट्र के नासिक से लेकर हिमाचल प्रदेश के चंबा में आज भूकंप के कारण धरती हिली है। भूकंप के झटके अफगानिस्तान में भी महसूस किए गए हैं। खबरों के अनुसार, आज सुबह चार भूकंप के झटके लगे हैं। जिनमें सबसे ज्यादा तीव्रता 4.4 रही। बताया जा रहा है कि महाराषट्र के नासिक में आए भूकंप की तीव्रता 3.4 थी तो वहीं चंबा में भूकंप की तीव्रता 3.0 मापी गई।। पड़ोसी देश अफगानिस्तान में दो बार भूकंप के कारण धरती हिली है। यहां पर भूकंप की तीव्रता सबसे ज्यादा 4.4 रही।

खबरों के अनुसार, महाराष्ट्र के नासिक में आज सुबह 5 बजकर 32 मिनट 39 सेकंड पर भूकंप आने से लोग दहशत में आ गए। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 रही। बताया जा रहा है कि भूकंप की गहराई जमीन के भीतर करीब तीन किमी थी। वहीं हिमाचल प्रदेश के चंबा में भी आज सुबह 6 बजकर 36 मिनट 28 सेकंड पर भूकंप आया। जिसकी तीव्रता 3.0 दर्ज की गई है। इसकी गहराई जमीन के भीतर पांच किमी बताई जा रही है।

अफगानिस्तान में आज सुबह भूकंप के किए गए दो झटके दर्ज
वहीं पड़ोसी देश अफगानिस्तान में आज सुबह भूकंप के दो झटके दर्ज किए गए। भूकंप का पहला झटका सुबह 4 बजकर 29 मिनट 30 सेकंड पर लगा, जिसकी तीव्रता 4.0 रही। इसकी गहराई 147 किमी बताई जा रही है। इसके बाद दूसरा झटका सुबह 4 बजकर 41 मिनट 54 सेकंड पर आया, जिसकी तीव्रता 4.4 रही। इस भूकंप की गहराई 136 किमी बताई जा रही है।

PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.