- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। ईरान और अमेरिका का युद्ध कब शांत होगा किसी को पता नहीं हैं, इसके संकेत भी नहीं मिलते दिख रहे है। इस बीच ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के वरिष्ठ सलाहकार मोहम्मद रजा नकदी ने अमेरिका के साथ जारी युद्ध को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कार्यकाल खत्म होने तक खींचने की रणनीति का संकेत दिया है। उनका कहना है कि ऐसा करने के पीछे ईरान का मकसद थकान पैदा कर भविष्य के हमलों को रोकना है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सलाहकार मोहम्मद रजा नकदी ने मंगलवार को पीबीएस न्यूजअवर से बातचीत में कहा, एक तरीका ये है कि इस युद्ध को अगले राष्ट्रपति कार्यकाल तक लंबा खींचा जाए और दुश्मन को नुकसान पहुंचाया जाए, ताकि अगर कोई और ईरान पर हमला करना चाहे तो उसे पता हो कि इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।
उन्होंने कहा कि ईरान का मानना है कि वह अभी युद्ध जीत रहा है, लेकिन उसने अभी तक अपना अंतिम टारगेट हासिल नहीं किया है। मोहम्मद रजा नकदी ने स्पष्ट किया कि ईरान का प्राथमिक उद्देश्य एक मजबूत क्षमता स्थापित करना है, ताकि दुश्मन हम पर हमला करने की हिम्मत कभी न करे।
pc- cbsnews.com