Health Tips: कब्ज से हैं परेशान तो अपनी डाइट का हिस्सा बनाए इन चीजों को, मिलेगी तुरंत राहत

Shivkishore | Thursday, 13 Aug 2026 02:44:32 PM
Health Tips: If you are troubled by constipation, include these items in your diet for immediate relief.

इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की बहुत से लोग कहते रहते हैं की उन्हें कब्ज की समस्यां है, सुबह पेट ही साफ नहीं होता है। इसका कारण हैं खराब खान-पान, कम फाइबर लेना, पर्याप्त पानी न पीना और शारीरिक गतिविधि की कमी। ऐसे में आज हम यह जानेंगे की हम ऐसा क्या डाइट में शामिल कर सकते हैं जिससे कब्ज में राहत मिल सकती है। 

कीवीः कीवी में फाइबर और पानी की अच्छी मात्रा होती है, जो मल को नरम करने और बाउल मूवमेंट को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है। इसे नाश्ते या मिड-मॉर्निंग स्नैक के तौर पर खाया जा सकता है।

दहीः दही में प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं, जो आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया के संतुलन को सपोर्ट कर सकते हैं। नियमित डाइट में दही शामिल करना गट हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सकता है।

अलसी के बीजः अलसी के बीज फाइबर से भरपूर होते हैं। ये मल बढ़ाने और बाउल मूवमेंट को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। इन्हें पीसकर दही, स्मूदी या दलिया में मिलाकर लिया जा सकता है।

pc- aaj tak
 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.