Sawan Purnima 2026: सावन पूर्णिमा पर करें आप भी इन खास चीजों का दान, जाने किस दिन पड़ेगी यह तिथि

Shivkishore | Thursday, 13 Aug 2026 03:00:43 PM
Sawan Purnima 2026: Make these special donations on Sawan Purnima; find out when this date falls.

इंटरनेट डेस्क। सावन का महीना चल रहा हैं और यह महीना भगवान शिव की पूजा अर्चना के लिए बहुत ही खास है। इस महीने में भवागन शिव की पूजा अर्चना करने से कई पापों का नाश हो जाता है। हिंदू धर्म में सावन माह का विशेष महत्व है। इस माह में कई पवित्र दिन और तिथियां आती हैं जिनमें स्नान, ध्यान और दान करने से जीवन के पाप कट जाते हैं। इसी तरह सावन पूर्णिमा की तिथि का भी विशेष धार्मिक महत्व है जो इसी महीने में आती है।

कब है सावन पूर्णिमा 2026
इस साल सावन पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त 2026, सुबह 9.08 बजे से शुरू होगी और तिथि का समापन 28 अगस्त 2026 की सुबह 09.48 बजे होगी। इस तरह 28 अगस्त 2026 को सावन पूर्णिमा तिथि मान्य होगी।

सावन पूर्णिमा पर दान-स्नान का मुहूर्त
पूर्णिमा तिथि पर स्नान करने के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 04.28 बजे से लेकर सुबह 05.12 बजे तक होगा। पास की पवित्र नदी में या घर में नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करना शुभ होगा।

सावन पूर्णिमा पर किन सामग्रियों का दान करें
सावन पूर्णिमा तिथि पर जरूरतमंदों में अन्न, वस्त्र और धन का दान करें, इस दान से व्यक्ति को अपार पुण्यफल की प्राप्ति होती है, शास्त्रों के अनुसार, पूर्णिमा तिथि पर गुड़ का दान करना भी अति शुभ फलदायी माना गया है।

pc- jansatta
 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.