Tech Tips: ये गलतियां की तो हमेशा के लिए बैन हो सकता है आपका WhatsApp अकाउंट

Hanuman | Wednesday, 12 Aug 2026 01:43:19 PM
Tech Tips: Making these mistakes could get your WhatsApp account banned permanently

इंटरनेट डेस्क। WhatsApp का आज के समय में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा उपयोग किया जाता है। ये सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाल मेसेजिंग प्लेटफॉर्म्स में से एक है। इसका उपयोग चैटिंग, वीडियो कॉलिंग, डॉक्यूमेंट शेयरिंग और बिजनेस कम्युनिकेशन सभी के लिए होता है।

हालांकि इसका उपयोग करने के लिए यूजर्स को WhatsApp के कुछ नियम का पालना भी करना होता है, जिनका उल्लंघन करने पर आपका अकाउंट बैन हो सकता है। आज हम आपका उन गलितयों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिससे अकाउंट कुछ वक्त के लिए या फिर हमेशा के लिए बंद हो सकता है। यूजर्स को थर्ड पार्टी ऐप्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। कई यूजर्स ज्यादा फीचर्स पाने के लिए GB WhatsApp, WhatsApp Plus या अन्य मॉडिफाइड ऐप्स का उपयोग करते हैं। आपको बता दें कि ये ऐप्स WhatsApp के ऑफीशियल वर्जन नहीं होते हैं। इसी कारण कंपनी इन्हें इस्तेमाल करने की अनुमित नहीं देती है। ऐसे ऐप्स का इस्तेमाल करने पर व्हाट्सऐप की ओर से आपके अकाउंट को अस्थायी रूप से बैन किया जा सकता है। वहीं गंभीर स्थिति में स्थायी रूप से बैन भी भी की जा सकता है।

ये है अकाउंट बैन होने का कारण
इन अनऑफिशियल ऐप्स में प्राइवेसी और सिक्योरिटी से जुड़े खतरे भी हो सकते हैं। इसी कारण तो यूजर्स को Google Play Store या Apple App Store से डाउनलोड किए गए ऑफीशियल व्हाट्सएपे का उपयोग करना चाहिए।  वहीं एक अन्य कारण से भी आपको अकाउंट बैन हो सकता है। बहुत ज्यादा लोगों को मेसेज भेजना भी अकाउंट बैन होने का कारण बन सकता है। अगर आप कम समय में बड़ी संख्या में लोगों को एक जैसा मेसेज भेजते हैं, तो कंपनी इसे स्पैम एक्टिविटी मानकर आपको अकाउंट बैन कर सकती है।

PC: tv9hindi.
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.