Health Tips: इन लोगों को नहीं करना चाहिए साबूदाने का सेवन, बढ़ सकती हैं परेशानियां

Hanuman | Wednesday, 12 Aug 2026 09:06:04 AM
Health Tips: These people should avoid consuming sago, it could lead to health issues.

इंटरनेट डेस्क। साबूदाना हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। ज्यादातर लोग इसका सेवन  व्रत के दौरान करते हैं। साबूदाने से खिचड़ी, खीर, वड़ा और टिक्की जैसी कई स्वादिष्ट चीजें बनाई जा सकती है। साबूदाना में, प्रोटीन, फाइबर और विटामिन और मिनिरल्स मिलते हैं।

हालांकि इसमें कैलोरी की मात्रा और कार्बोहाइड्रेटड बहुत अधिक होती है। इसके बावजूद इसका सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ता है। इसका सेवन करने से क्विक एनर्जी मिलती है। विशेषज्ञों के अनुसार, साबूदाना हार्ट के लिए नुकसानदायक नहीं होता है। हालांकि ये बहुत फायदेमंद भी नहीं है।

शरीर में ब्लॉकेज उन फूड्स से बनता है जो बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देते हैं। साबूदाना में मिलने वाला कार्बोहाइड्रेटड वजन को बढ़ा सकता है। ऐसे में अगर आपका वजन ज़्यादा है और शुगर भी कंट्रोल नहीं है तो आपको इसका सेवन नहीं करना चाहिए। हार्ट के मरीज भी इसे अपनी डाइट में तभी शामिल करें जब आपको इसकी बहुत ज़्यादा क्रेविंग हो रही हो।

PC:  jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.