बिल भरना नहीं रहता है याद तो Phone Pey पर ऐसे सेट करें यूपीआई ऑटोपे

Hanuman | Tuesday, 11 Aug 2026 01:24:53 PM
If you don't remember to pay your bills, set up UPI Autopay on PhonePe like this

इंटरनेट डेस्क। बहुत से लोगों को हर महीने मोबाइल बिल, ईएमआई, ओटीटी सब्सक्रिप्शन, इंश्योरेंस और म्यूचुअल फंड जैसी सर्विस का भुगतान करना होता है। अक्सर लोगों को सारे पेमेंट करना याद नहीं रहता।

इसी कारण सर्विस बंद हो जाती हैं। लोगों की इसी दिक्कत को ध्यान में रखते हुए साल 2020 में नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया ने यूपीआई की ओर से ऑटोपे सुविधा शुरू की है। इस सर्विस की सहायता से आप किसी भी यूपीआई ऐप में एक बार ‘मैंडेट’सेट कर सकते हैं और उसके बाद आपके रेगुलर पेमेंट अपने आप पूरे हो सकते हैं। आज हम आपको फोन पे पर ऑटो पे सेट करने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं।

ये है प्रोसेस:

-सर्वप्रथम स्मार्टफोन पर Phone Pay ऐप खोलें।

-अब स्क्रीन के ऊपर बाईं ओर अपनी प्रोफ़ाइल फ़ोटो पर टैप करना होगा।

-अब नीचे स्क्रॉल कर पेमेंट सेटिंग्स सेक्शन में जाना होगा।

-यहां AutoPay बटन पर क्लिक कर दें।

- यहां नई स्क्रीन में वह मैंडेट चुन सकते हैं जिसके लिए आप 'Auto-Pay' सेट अप करना चाहते हैं।

-अब आपसे ऐप यूपीआई पिन डालने के लिए कहेगा। पिन डालने के बाद, AutoPay मैंडेट सेट हो जाएगा।

PC: bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.