अब नई परेशानी में घिरे पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना, मोबाइल में मिले 90 पोर्न वीडियो 

Hanuman | Thursday, 13 Aug 2026 11:05:23 AM
Former MP Prajwal Revanna faces fresh trouble, 90 pornographic videos found on his mobile phone

इंटरनेट डेस्क। बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना अब नई परेशानी में घिर गए हैं। महिलाओं से रेप केस में अगस्त 2025 से उम्रकैद की सजा काट रहे रेवन्ना के पास मिले मोबाइल में 90 पोर्न वीडियो मिले हैं। अब जब्त फोन की फोरेंसिक जांच  की जा रही है।

खबरों के अनुसार, पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के फोन में जांचकर्ता मौजूद वीडियो, तस्वीरों और अन्य डिजिटल डेटा की जांच कर रहे हैं। इस बात का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि ये सामग्री कहां से आई और इसका आपराधिक मामले से कोई संबंध है या नहीं। आपको बात दें कि सेंट्रल क्राइम ब्रांच (सीबीसी) ने मंगलवार को जेल में छापेमारी की थी। इस दौरान रेवन्ना के पास मोबाइल मिला। फोन मिलने के बाद नई एफआईआर  दर्ज की गई है। जेल में बंद अंडरट्रायल कैदी प्रताप राय को भी मामले में आरोपी बनाया गया है। आपको बता दें कि प्रज्वल जनता दल (सेक्युलर) के विधायक एचडी रेवन्ना का बेटा और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा का पोता है।

47 साल की महिला ने अप्रैल 2024 में प्रज्वल रेवन्ना के ​​​​खिलाफ दर्ज करवाई थी एफआईआर

प्रज्वल रेवन्ना के पास मोबाइल और पेन ड्राइव मिलने के बाद सेंट्रल जेल के असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट को सस्पेंड किया गया है। वहीं एसपी को भी कारण बताओ नोटिस दिया गया है। 47 साल की महिला ने अप्रैल 2024 में प्रज्वल रेवन्ना के ​​​​खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। उसने प्रज्वल रेवन्ना पर 2021 से कई बार रेप करने के आरोप लगाए थे। अब मोबाइल में 90 पोर्न वीडियो मिलने से  सांसद प्रज्वल रेवन्ना  नई परेशानी में घिर गए हैं।  

PC: bbc
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.