Gold and Silver Prices: आज ये है सोने-चांदी का ताजा भाव, खरीदने से पहले…

Hanuman | Thursday, 13 Aug 2026 09:36:08 AM
Gold and Silver Prices: Here are today's latest rates for gold and silver; before you buy...

इंटरनेट डेस्क। सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खबरों के अनुसार, गुरुवार सुबह कॉमेक्स पर सोने की कीमत मामूली तेजी के बाद 4,468.90 डॉलर प्रति औन्स पर आ गई है। वहीं चांदी की कीमत में 0.23% की गिरावट देखने को मिली है। इससे ये 65.550 डॉलर प्रति औन्स पर आ गई है।

एमसीएक्स पर सोने की कीमत मामूली तेजी के बाद 1,54,900 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी की कीमत मामूली गिरावट आई है। वहीं ग्लोबल कमोडिटी बाजार कॉमिक्स पर आज सुबह से ही सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव नजर आ रहा है।

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आज 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 1,55,020 रुपए हो चुकी है। 22 कैरेट सोने की कीमत 1,42,110 रुपए है। वहीं यहां पर आज चांदी की कीमत 2,54,900 रुपए प्रति किलोग्राम है। लोगों के पास अभी इन्हें खरीदने का अच्छा मौका है। आगामी समय में कीमतें और बढ़ सकती हैं।

PC:  moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.