National Weather Forecast: राजस्थान और मध्यप्रदेश में बारिश का कहर, अब इन जिलों के लिए जारी हुआ है अलर्ट

Hanuman | Thursday, 13 Aug 2026 08:00:27 AM
National Weather Forecast: Rain wreaks havoc in Rajasthan and Madhya Pradesh; heavy rain alerts have now been issued for these districts.

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान और मध्यप्रदेश सहित देश के कई राज्यों में इन दिनों लोगों को बारिश का कहर झेलना पड़ रहा है। मौसम विभाग की ओर से आज भी देश के कई  राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के मुताबिक, आज प्रदेश के सात संभागों  जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर, बीकानेर और जोधपुर संभाग में बारिश के आसार हैं।

इस दौरान कई जिलों में बादल गरजने, बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावनाएं हैं। मौसम विभाग की ओर से पूर्वी राजस्थान के सभी जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में जालोर और पाली के लिए भी इसी  प्रकार का अलर्ट जारी हुआ है। हालांकि आज प्रदेश में भारी या अतिभारी बारिश का कोई व्यापक अलर्ट नहीं । प्रदेश के कुछ स्थानों पर मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश जरूर हो सकती है।

मौसम विभाग की से आज पूर्वी राजस्थान के राजधानी जयपुर के साथ ही अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, डीग, धौलपुर, डूंगरपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपूतली-बहरोड़, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूम्बर, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक और उदयपुर में मेघगर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं पश्चिमी राजस्थान में बालोतरा, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालोर, जोधपुर, नागौर, पाली, फलोदी और श्रीगंगानगर में भी वज्रपात और तेज हवाएं चलने की संभावना है। जालोर और पाली के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, कल से जोधपुर, उदयपुर और अजमेर संभाग में बारिश की गतिविधियों में कमी आ सकती है।

PC: bhaskar

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.