PM Vishwakarma Scheme: ट्रेनिंग के दौरान लाभार्थी को मिलता है रोजाना 500 रुपए स्टाइपैंड, मिलते हैं ये लाभ भी

Hanuman | Thursday, 13 Aug 2026 09:45:34 AM
PM Vishwakarma Scheme: Beneficiaries receive a daily stipend of ₹500 during training

इंटरनेट डेस्क। केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना आमजन के लिए बहुत ही लाभकारी साबित हो रही है। इसके माध्यम से बहुत से लोगों ने अपना खुद का व्यापार शुरू कर लिया है।

आज हम आपको केन्द्र सरकार इस योजना में मिलने वाले फायदों में बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिनके बारे में बहुत ही कम लोगों को जानकारी होगी। इस योजना में लाभार्थियों को कुछ दिनों की ट्रेनिंग दी जाती है। ट्रेनिंग के दौरान लाभार्थी को रोजाना 500 रुपए स्टाइपैंड दिया जाता है।

वहीं टूलकिट खरीदने के लिए अलग से 15000 रुपए भी सरकार की ओर से दिए जाते हैं। लाभार्थी अपना व्यापार शुरू करने के लिए सस्ती ब्याज दर पर लोन हासिल कर सकता है। पहले 1 लाख रुपए का लोन 18 महीनों के लिए हासिल किया जा सकता है। फिर आवश्कता होने पर अतिरिक्त 2 लाख रुपये का लोन 30 महीनों के लिए भी ले सकते हैं। पात्र होने पर आपको आज ही इस योजना के लिए आवेदन कर देना चाहिए।

pc:money9live
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.