National Weather Forecast: देश के 14 राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान के 15 जिलों के लिए भी है चेतावनी

Hanuman | Friday, 14 Aug 2026 08:10:41 AM
National Weather Forecast: Heavy rain alert issued for 14 states, warning also issued for 15 districts in Rajasthan

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान सहित देश के कई राज्यों में बारिश का दौर बना हुआ है। मौसम विभाग ने भी देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग ने राजस्थान, दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत देश के 14 राज्यों में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान आने की चेतावनी जारी की है।

इस दौरान कुछ इलाकों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ ही ओलावृष्टि की भी आशंका है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के बीच भूस्खलन परेशानी का कारण बन सकता है।

मौसम विभाग की ओर से आज राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब, झारखंड, गुजरात, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। इस 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बारिश के बाद कई इलाकों में तापमान में गिरावट आने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

राजस्थान के 15 जिलों में भारी से भारी बारिश का अलर्ट
वहीं मौसम विभाग ने आज राजस्थान के 15 जिलों में भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने राजधानी जयपुर के साथ ही उदयपुर, अजमेर, कोटा, टोंक, सवाई माधोपुर, बूंदी, पाली, भरतपुर, भीलवाड़ा, बारां, सिरोही, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा और चित्तौड़गढ़ में भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी जयपुर में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

PC:  hindi.news18

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.