IND vs SL: भारतीय प्लेइंग इलेवन में मिलेगी इन तीन स्पिन गेंदबाजों को जगह!

Hanuman | Friday, 14 Aug 2026 08:42:28 AM
IND vs SL: These three spinners to find a spot in India's playing XI!

खेल डेस्क। भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरज का पहला मैच कल से गॉल में खेला जाएगा। यहां की पिच से स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलने की पूरी उम्मीद की जा सकती है। इसी को देखते ही भारतीय प्लेइंग इलेवन में तीन बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाजों को शामिल करने का फैसला लिया जा सकता है।

इस बात का संकेत टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने अपने बयान में दिया है। उन्होंने गॉल टेस्ट मैच की पिच को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि सतह को देखते हुए मुझे यह अच्छी पिच लग रही है और मेरा मानना है कि टेस्ट आगे बढ़ने के साथ इसमें कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे।

तीन स्पिनरों का होना हमारे लिए कोई बड़ी चिंता है। इन सभी में हमारे लिए 20 विकेट लेने की क्षमता है। गॉल की पिच को देखते हुए जिस पर मैच आगे बढ़ने के साथ स्पिनरों को मदद मिलने की उम्मीद है। इसी कारण तीन स्पिनरों के साथ उतरना सही रास्ता है। हमारे स्पिन आक्रमण को देखें तो यह बहुत आक्रामक विकल्प है।

मोहम्मद सिराज के साथ ये गेंदबाज हो सकता है शामिल
कल से शुरू होने वाले मैच में कुलदीप यादव, रवीन्द्र जडेजा और मानव सुथार को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलने की संभावना है। वहीं मोर्ने मोर्कल ने ये साफ कर दिया है कि मोहम्मद सिराज के अलावा प्लेइंग 11 में प्रसिद्ध या बरार में से किसी एक को जगह मिल सकती है। भारतीय टीम ये मैच जीतकर सीरीज में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी।

pc: livehindustan 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.