एक ही दिन शुरू होंगे महिला-पुरुष Hockey World Cups, इस दिन होगा भारत-पाक मुकाबला

Hanuman | Friday, 14 Aug 2026 04:15:46 PM
Men's and Women's Hockey World Cups to begin on the same day; India-Pakistan match scheduled for this date.

खेल डेस्क। पहली बार महिला और पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप का एक साथ आयोजन होगा। बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में टूर्नामेंट कल से शुरुआत होने जा रहा है। भारतीय पुरुष टीम अपने अभियान की शुरुआत वेल्स के खिलाफ करेगी। ये मुकाबला दोपहर 4:30 बजे शुरू होगा। इससे पहले महिलाओं का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया और जापान के बीच दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा। पुरुष वर्ग में भारत-पाक मुकाबला 19 अगस्त को खेला जाएगा।

कल से शुरू होने वाले टूर्नामेंट 16 दिन तक चलेंगे। दोनों टूर्नामेंट में कुल 50 मैचों का आयोजन होगा। टूर्नामेंट का आयोजन 2 फेज में किया जाएगा। पहला ग्रुप स्टेज, क्रॉसओवर पूल और इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल मैच होंगे। सभी मैच 2 वेन्यू पर आयोजित होंगे। महिला वर्ल्ड कप का  खिताबी मुकाबला 29 अगस्त को खेला जाएगा।

वहीं पुरुष वर्ल्ड कप का फाइनल मैच 30 अगस्त को रात 8:00 बजे से शुरू होगा। दोनों फाइनल के दिन ब्रॉन्ज मेडल मैचों का भी आयोजन होगा। दर्शकों को इन मैचों को बेसब्री से इंतजार है।

PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.