Aus vs Ban: तंजीद हसन ने ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास, बांग्लादेश को मिली 153 रन की बढ़त

Hanuman | Friday, 14 Aug 2026 02:47:16 PM
Aus vs Ban: Tanzid Hasan makes history in Australia; Bangladesh secures a 153-run lead.

खेल डेस्क। तंजीद हसन तमीम (101 रन) की शतकीय पारी के दम पर बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी की जमीन पर पहले टेस्ट मैच बड़ी बढ़त हासिल करने की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। ऑस्ट्रेलिया के 198 रन के जवाब में बांग्लादेश ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक छह विकेट गंवाकर 351 रन बना लिए हैं।

बांग्लादेश की बढ़त अब तक 153 रन की हो चुकी है। उसके अभी चार विकेट शेष है। तंजीद हसन तमीम ने शतकीय पारी के दम पर अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है। अपनी पारी के दम पर वह बांग्लादेश के पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक लगाने का काम किया है। पहले टेस्ट के दूसरे दिन दूसरे सेशन में तंजीद हसन तमीम ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए अपना शतक लगाया। उन्होंने 188 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने अपनी 101 रन की इस शतकीय पारी के दौरान आठ चौके और एक छक्का लगाया।

नजमुल हुसैन शांतो ने लगाया अर्धशतक
बांग्लादेश ​की ओर से टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बीस साल बाद शतक लगा है। इससे पहले साल 2006 में शहरयार नफीस ने 138 रनों की पारी खेली थी। अब जाकर तंजीद ने इस सूखे को खत्म किया है। उनकी इस पारी के दम पर बांग्लादेश ने मैच में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। पहली पारी में केवल 198 रन पर आउट होने वाली ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी भी ज्यादा कारगर साबत नहीं हुई है। तंजीद के शतक के अलाव कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 84 रन की शानदार पारी खेली। इस पारी में उन्होंने सात चौके और एक छक्का लगाया।

PC: cricinfo

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.