National Weather Forecast:19 राज्यों के लिए जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून का प्रभाव

Hanuman | Monday, 17 Aug 2026 08:01:54 AM
National Weather Forecast: Heavy rain alert issued for 19 states,monsoon impact weakens in Rajasthan.

इंटरनेट डेस्क। मौसम विभाग ने आज दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार सहित 19 राज्यों के लिए भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। दूसरी और राजस्थान में मानसून की रफ्तार धीमी हो चुकी है। हालांकि 19 से 21 अगस्त के बीच, जयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां में एक बार फिर से इजाफा होने की संभावना है। राजस्थान में मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ने के बावजूद बारिश का दौर पूरी तरह थमने वाला नहीं है। पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में आगामी 4-5 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान में जोधपुर संभाग के कुछ स्थानों पर बारिश के संकेत हैं। पूरे प्रदेश में बारिश एक जैसी नहीं होगी। कई इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं कहीं पर आसमान में बादल छाए रह सकते हैं।

इन संभागों में 4-5 दिनों तक हो सकती है हल्की से मध्यम बारिश
जयपुर मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग में आगामी 4-5 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उदयपुर संभाग में भी कहीं-कहीं बारिश देखने को मिली है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश हिस्सों में मानसून की स्थिति कमजोर रह सकती है।  मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक, मानसून का प्रभाव कम होने के कारण तापमान में भी इजाफा होने लगा है। राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  राज्य में औसत आर्द्रता 50 से 100 प्रतिशत के बीच रही है।

PC:  jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.