Civic Body Elections: जयपुर के 150 वार्डों का आरक्षण तय, 63 वार्ड में कोई भी बन सकता है पार्षद, देख लें ये लिस्ट

Hanuman | Monday, 17 Aug 2026 12:51:29 PM
Civic Body Elections: Reservation status finalized for Jaipur's 150 wards; any candidate can become a councilor in 63 wards.

जयपुर। राजस्थान की 309 निकायों के कुल 10,245 वार्डों के आरक्षण के लिए लॉटरी प्रक्रिया आज पूरी कर ली गई है। इसके तहत जयपुर नगर निगम के कुल 150 वार्डों के लिए आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। जिला कलेक्टर संदेश कुमार नायक और नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा की मौजूदगी में ये लॉटरी निाकली गई।

खबरों के अनुसार, लॉटरी प्रक्रिया की शुरुआत अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के वार्डों के साथ हुई। इसके बाद अनुसूचित जनजाति (एसटी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और सामान्य (जनरल) वर्ग के वार्डों का निर्धारण किया गया। इस बार राजधानी जयपुर में महिलाओं के लिए 50 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। वहीं ओबीसी के लिए 30, एससी के लिए 20, एसटी के लिए 6, अनारक्षित ओपन 63 और अनारक्षित महिला के लिए 31 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। राजधानी जयपुर के 63 वार्ड में कोई भी पार्षद बन सकता है। अब शहर की सरकार के लिए प्रमुख दलों में टिकट के लिए भाग दौड़ शुरू हा जाएगी। 

खबरों के मुताबिक, आरक्षण लॉटरी में एसटी के लिए कुल 6 वार्ड आरक्षित हैं जिसमें वार्ड नम्बर 68, 60, 150, 64, 131 और 61 शामिल है। एसटी महिला के लिए वार्ड नम्बर 68 और 150 आरक्षित हैं। एससी के लिए आरक्षित वार्ड में 72, 124, 132, 65, 79, 86, 37, 69, 115, 50, 58, 129, 63, 84, 55, 45, 59, 85, 66 और 142 शामिल हैं। एससी महिला के लिए 7 वार्ड आरक्षित हैं जिसमें वार्ड नम्बर 124, 59, 72, 86, 58, 69 और 142 शामिल हैँ।

ओबीसी के लिए आरक्षित में 41, 42, 10, 102, 90, 51, 82, 94, 48, 143, 144, 33, 83, 12, 26, 52, 147, 113, 122, 23, 75, 53, 38, 2, 39, 18, 146, 27, 80 और 91 वार्ड शामिल हैं। वहीं ओबीसी महिला के लिए वार्ड नम्बर 102, 75, 10, 94, 143, 146, 90, 26, 33 और 80 आरक्षित हैं। वहीं सामान्य महिला के लिए 6, 8, 148, 123, 149, 9, 107, 4, 108, 145, 100, 117, 88, 73, 20, 7, 126, 133, 46, 70, 92, 139, 32, 87, 138, 125, 56, 116, 25, 136 और 110 शामिल है।

सामान्य ओपन के लिए वार्ड नम्बर 67, 29, 62, 96, 114, 93, 121, 89, 101, 15, 95, 3, 28, 13, 128, 34, 47, 17, 119, 104, 35, 22, 120, 24, 98, 1, 14, 31, 140, 141, 40, 97, 76, 19, 49, 105, 137, 57, 111, 74, 135, 112, 44, 130, 127, 81, 21, 118, 106, 5, 16, 36, 71, 78, 11, 54, 43, 30, 99, 134, 77, 109 और 103 आरक्षित किए गए हैं।

PC: bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.