राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान में फर्क भूले Mukesh Khanna, कर डाली है ये मांग

Hanuman | Monday, 17 Aug 2026 03:03:13 PM
Mukesh Khanna confuses the National Song with the National Anthem; makes this demand

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता मुकेश खन्ना ने हाल ही में राष्ट्रगान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने राष्ट्रगान (जन गण मन) को हटाने की मांग कर दी है। इसकी जगह वंदे मातरम को देनी की मांग उन्होंने की है। इस संबंध में उन्होंने बयान दिया है। इस बयान में उन्होंने कहा कि वंदे मातरम को राष्ट्रगीत बनाना चाहिए, जबकि ये पहले से ही राष्ट्रगीत है। इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रगान जन गण मन हाते हुए भी बोलने में गड़बड़ी की।

खबरों क अनुसार, शक्तिमान के रूप में प्रसिद्धि पा चुके मुकेश खन्ना ने कहा कि मैं तीन साल पहले बोल चुका हूं कि वंदे मातरम को राष्ट्रगीत बनाओ। ये जन मन गण हमारे देश का नहीं है, जिसे क्वीन एलिजाबेथ के मान में रवींद्रनाथ टेगौर ने लिखा था।, भाग्य विधाता, पंजाब सिंग (सिंध)। अरे ये हमारा नहीं है।

हमारा है वंदे मातरम, लता (मंगेशकर) ने गाया है।’उन्होंने राष्ट्रगान को लेकर बोल दिया कि जितनी जल्दी हो, उतनी जल्दी ये जन मण गण (जन गण मन) को हटाओ और वंदे मातरम को लाओ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुरुआत कर दी है।

PC:  jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.