नितिन नबीन ने नई राष्ट्रीय टीम का किया ऐलान, Vasundhara Raje बनीं उपाध्यक्ष, Satish Poonia को मिला महासचिव का पद

Hanuman | Monday, 17 Aug 2026 03:40:41 PM
Nitin Nabin announced the new national team, Vasundhara Raje has been appointed National Vice President

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने आज अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया। इस टीम में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को बार फिर से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

वहीं भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया को महासचिव बनाया गया है। नितिन नबीन की नई राष्ट्रीय टीम में राजस्थान से केवल इन दो नेताओं को ही जगह मिली है। वहीं पूर्व सांसद स्मृति ईरानी को भी महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सात माह पहले नवीन के अध्यक्ष बनने के बाद से ही टीम का गठन पेंडिग था।

भाजपा की ओर से साल 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए अपनी राष्ट्रीय टीम का गठन किया गया है। उत्तर प्रदेश से इस टीम में चार नेताओं को जगह दी गई है।

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.