Jaipur इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, एयरक्राफ्ट की ग्राउंड हैंडलिंग वाहन से हुई टक्कर

Hanuman | Monday, 17 Aug 2026 04:15:58 PM
Major accident averted at Jaipur International Airport, aircraft collides with ground handling vehicle

इंटरनेट डेस्क। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज सुबह उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब एनसीसी के माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट की ग्राउंड हैंडलिंग वाहन से टक्कर हो गई। विमान के हैंगर से हवाई पट्टी की ओर जाते समय ये हादसा हुआ। माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट में पायलट और एक ट्रेनी एनसीसी कैडेट इस हादसे का शिकार होने से बच गए।

दोनों हादसे के समय माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट में मौजूद थे, दोनों पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं। इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं आई है। ये हादसा सोमवार सुबह करीब 10 बजे जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुआ। इस हादसे का कारण लापरवाही हो सकती है। घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए  जांच शुरू कर दी गई है।  

एयरपोर्ट पर संबंधित अधिकारियों की ओर से मामले की जांच की जा रही है। एयरपोर्ट जैसे संवेदनशील क्षेत्र में विमान और ग्राउंड वाहन की टक्कर सुरक्षा की दृष्टि से बहुत ही गंभीर है। इस बात की जांच की जा रही है कि विमान की मूवमेंट के दौरान ग्राउंड हैंडलिंग वाहन वहां कैसे पहुंचा।

PC: bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.