National Weather Forecast: राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में आएगी कमी, उत्तर प्रदेश में हो सकती है भारी बारिश

Hanuman | Tuesday, 18 Aug 2026 07:56:57 AM
National Weather Forecast: Rainfall activity to decrease in Rajasthan; heavy rain likely in Uttar Pradesh

इंटरनेट डेस्क। देश के कई राज्यों में अभी बारिश का दौर बना हुआ है। मौसम विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि राजस्थान में मानसून की चाल फिलहाल धीमी पड़ गई है।  बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में बना कम दबाव का क्षेत्र अब मजबूत होकर डिप्रेशन में बदल गया है और इसके अगले 24 घंटों में पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार की ओर उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने की संभावना है।  इस सिस्टम के प्रभाव से मानसून ट्रफ के सामान्य से उत्तर की ओर खिसकने के कारण राजस्थान में आगामी दो दिन से तीन दिन बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। प्रदेश में बारिश पूरी तरह बंद नहीं होगी।

मौसम विभाग की ओर से पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, बादल छाने और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अलर्ट जारी किया गया है।  जयपुर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में स्थानीय स्तर पर बारिश होने की उम्मीद है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश इलाकों में मानसून कमजोर रहने के कारण मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रह सकता है। आज के लिए प्रदेश के किसी भी जिले में भारी या अतिभारी बारिश की व्यापक चेतावनी जारी नहीं की गई है।

इन जिलों के लिए जारी हुआ बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी जयपुर के साथ ही  दौसा, अलवर, भरतपुर, डीग, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, कोटा, बारां, झालावाड़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, झुंझुनूं और चूरू के कुछ इलाके बारिश होने ककी संभावना है। 20 से 23 अगस्त के दौरान भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती है। कोटा और उदयपुर संभाग में भी बीच-बीच में बौछारें  देखने को मिल सकती है।

PC: news18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.