Ayushman Card: एक साल में आप कितनी बार करवा सकते हैं फ्री इलाज, जान लें

Hanuman | Tuesday, 18 Aug 2026 09:21:18 AM
Ayushman Card: Find out how many times you can avail free treatment in a year

इंटरनेट डेस्क। केन्द्र सरकार की ओर से जारी किए गए आयु्ष्मान कार्ड के माध्यम से लोग एक साल में पांच लाख रुपए तक का फ्री इलाज करवा सकते हैं।  भारत सरकार आयुष्मान कार्ड पात्र लोगों के बनाए जाते हैं। आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि लोग एक साल में कितनी बार आयुष्मान कार्ड के माध्यम से फ्री में इजाफ करवा सकते हैं।

आपको बता दें कि आयुष्मान कार्ड में आपको 5 लाख रुपए की लिमिट मिलती है, जिसे सरकार द्वारा हर साल रिन्यू किया जाता है। इसके तहत इलाज का खर्च भारत सरकार उठाती है। आपको बता दें कि लोग एक साल में कितनी भी बार मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। इसमें साल भर के भीतर मुफ्त इलाज करवाने की कोई लिमिट नहीं होती है।

अगर आपकी लिमिट साल भर के पहले खत्म हो गई तो फिर आपको मुफ्त इलाज का लाभ नहीं मिलेगा। इसके लिए अगली लिमिट का इंतजार करना होगा। आपको बता दें कि केन्द्र सरकार की ओर से हर 1 अप्रैल को आयुष्मान कार्ड में 5 लाख रुपए की लिमिट डाली जाती है।

PC: health.medicaldialogues
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.