LPG की किल्लत का अब नहीं करना पड़ेगा सामना, सरकार ने उठा लिया है बड़ा कदम, आज ये हैं कीमतें

Hanuman | Tuesday, 18 Aug 2026 09:42:34 AM
No more facing LPG shortages, the government has taken a major step, here are today's prices

इंटरनेट डेस्क। सरकार ने अब एक ऐसा कदम उठा लिया है, जिससे आगामी समय में लोगों को एलपीजी की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा। सरकार की ओर से अब सरकारी और निजी तेल रिफाइनरियों व अपस्ट्रीम तेल कंपनियों के लिए रसोई गैस के दैनिक उत्पादन का अधिकतम कोटा तय कर दिया है।

खबरों के अनुसार, केन्द्र सरकार ने अब एलपीजी का एक बड़ा 'सप्लाई बफर' (आपातकालीन आपात स्टॉक) बनाने का ऐलान किया है। दूसरी और आज भी देश में एलपीजी की कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत 945.50 रुपए और 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2,765.50 रुपए है।  देश के अन्य शहरों में भी आज कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है।

प्रमुख शहरों में आज एलपीजी की कीमतें:

शहर: 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत, 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत

दिल्ली: 942 रुपए, 2,738 रुपए

मुंबई: 941.50 रुपए,  2,691.50 रुपए

कोलकाता: 968 रुपए, 2,872.50 रुपए

हैदराबाद: 994.00 रुपए,     2,985.00 रुपए

पटना:  1,031.50 रुपए, 3,018.00 रुपए

PC: punjabkesari
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.