Beauty Tips: चेहरे पर गजब का निखार लाने के लिए अपना लें ये घरेलू उपाय   

Samachar Jagat | Tuesday, 21 Nov 2023 03:51:37 PM
Beauty Tips: Adopt these home remedies to get amazing glow on your face.

इंटरनेट डेस्क। हर कोई चाहता है कि वह अन्य से बहुत ही खूबसूरत नजर आए। इसके लिए वह कई प्रकार के घरेलू उपाय करते हैं। आज हम आपको दो घरेलू उपायों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिनके माध्यम से आप चेहरे पर दाग-धब्बों की परेशानी को दूर कर सकते हैं।   

चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए ग्रीन टी भी बहुत ही उपयोगी होती है। आप प्रतिदिन एक कप ग्रीन टी का सेवन कर स्किन से जुड़ी परेशानियां दूर कर सकते हैं। इसके लिए खोलते पानी में ग्रीन टी बैग डालकर इसमें एक चम्मच शहद भी मिलाकर सेवन कर लें।

वहीं नींबू का टुकड़ा भी चेहरे की खबसूरती को बढ़ाने में बहुत ही लाभकारी होता है। इसके लिए आप नींबू का एक छोटा टुकड़ा लेकर इसमें शहद की कुछ बूंदें मिला लें। अब इससे चेहरे की गोलाई में मसाज कर दस मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। ऐसा करने से आपके चेहरे पर गजब का निखार आ जाएगा। 

PC: freepik



 

Copyright @ 2023 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.