Beauty tips: मुल्तानी मिट्टी से बना लें फेस पैक, चेहरे पर आएगा गजब का निखार

Hanuman | Thursday, 13 Jun 2024 02:17:50 PM
Beauty tips: Make a face pack with Multani soil, it will bring amazing glow on your face

इंटरनेट डेस्क। मुल्तानी मिट्टी भी चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने में बहुत ही उपयोगी है। इसके माध्यम से आप इस तपती गर्मी में दमकती और ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं। आज हम आपको इसका फेस पैक बनाने की विधि बताने जा रहे हैं।

इस फेस पैक का उपयोग कर आप त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों से निजात पा सकते  हैं। आज हम आपको दूध और मुल्तानी मिट्टी के फेस पैक के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आप दूध में मुल्तानी मिट्टी में मिला कर इसे बना लें।

अब आप इस फेस पैक को चेहरे पर लगा लें। सूखने के बाद चेहरे को पानी से धो लें। ऐसा करने से चहरे पर गुलाबी निखार देखने को मिलेगा। आप ऐसा कर गर्मियों में अपनी ड्राई स्किन में जान फूंक देंगे। आपको आज ही ये घरेलू उपाय अपना लेना चाहिए। इससे आपके चेहरे पर गजब का निखार आ जाएगा। इसका उपयोग करने के किसी भी प्रकार के साइड इफेक्ट्स भी नहीं है।

PC: healthshots
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.