DA: दीपावली से पहले बढ़ जाएगा कर्मचारियों का वेतन! सरकार उठा सकती है ये बड़ा कदम 

Hanuman | Saturday, 14 Oct 2023 12:52:06 PM
DA: Employees' salaries will increase before Diwali! Government can take this big step

इंटरनेट डेस्क। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार दीपावली से पहले अपने कर्मचारियों को खुश कर सकती है। पांच राज्यों में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का तोहफा दे सकती है।

खबरों की मानें तो मोदी सरकार दशहरे तक महंगाई भत्ते में इजाफा किए जाने का ऐलान कर सकते हैं। सरकार की ओर से इस बार डीए में 4 प्रतिशत का इजाफा किए जाने की संभावना है।

केन्द्र सरकार  अगर केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत का इजाफा करती है तो ये बढक़र 46 फीसदी हो जाएगा। वर्तमान में अभी तक कर्मचारियों को सरकार की ओर से 42 फीसदी डीए दिया जा रहा है। 

गौरतलब है कि सरकार की ओर से कर्मचारियों के डीए में दो बार इजाफा किया जाता है। इसी के तहत सरकार इसी माह डीए में इफाफा किए जाने का ऐलान कर सकती है। 

PC: newindianexpress



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.