Dhanteras 2023: धनतेरस का महापर्व कल, जाने खरीदारी और पूजा का शुभ मुहूर्त

Samachar Jagat | Thursday, 09 Nov 2023 02:21:31 PM
Dhanteras 2023: The great festival of Dhanteras tomorrow, know the auspicious time for shopping and worship.

इंटरनेट डेस्क। दिवाली से पहले हर वर्ष कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इसी तिथि पर भगवान धन्वंतरि की पूजा होती है और इस दिन लोग खरीदारी करते है। ऐसे में इस त्योहार की मान्यता है कि धनतेरस के दिन खरीदी गई वस्तुएं कई वर्षों तक शुभ फल प्रदान करती हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं इस साल धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त क्या है।

धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त 
धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में खरीदारी करना अच्छा माना जाता है। 10 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से लेकर अगले दिन यानी 11 नवंबर की सुबह तक खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त है। 

धनतेरस लक्ष्मी पूजा मुहूर्त
धनतेरस के पावन पर्व पर भगवान गणेश, मां लक्ष्मी और कुबेर देवता की पूजा की जाती है। धनतेरस पर लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त 10 नवंबर, शुक्रवार को शाम 05 बजकर 47 मिनट से शाम 07 बजकर 47 मिनट तक रहेगा।

pc- dildarnagar.com, news18 hindi,gnttv.com



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.