Facebook Tips: इस आसान प्रोसेस से आप किसी को भी कर सकते हैं ब्लॉक

Hanuman | Saturday, 30 Nov 2024 01:32:22 PM
Facebook Tips: You can block anyone with this easy process

इंटरनेट डेस्क। व्हाट्सएप और ट्वीटर की तरह ही फेसबुक भी सोशल मीडिया का एक लोकप्रिय प्लेटफॉर्म है। दुनिया में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा इसका उपयोग किया जाता है। इसमें भी लोगों की सुविधा के लिए कई प्रकार के फीचर दिए गए हैं। इसमें आप किसी को ब्लॉक भी कर सकते हैं। इसके लिए फेसबुक की ओर से सुविधा दी गई है। आप एक आसान प्रोसेस से ये काम कर सकते हैं। 

ये है आसान प्रोसेस:
- किसी को ब्लॉक करने के लिए आपको सबसे पहले फेसबुक अकाउंट खोलना होगा।
- अब इसमें अपनी प्रोफाइल पर क्लिक करना होगा। 
-अब  सेटिंग्स एंड प्राइवेसी के ऑप्शन पर क्लिक करके सेटिंग्स पर जाकर ब्लॉकिंग के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा। 
-यहां पर आप ब्लॉक यूजर के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा। 
-अब आप यहां से किसी भी यूसर्ज के अकाउंट को एड करके उसे ब्लॉक या अनब्लॉक कर सकती हैं।

PC: techcrunch
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.