Health Tips: सेहत के लिए हानिकारक होता है ठंडा पानी, झेलनी पड़ सकती हैं कई परेशानियां 

Samachar Jagat | Wednesday, 10 Apr 2024 10:27:54 AM
Health Tips: Cold water is harmful for health, you may have to face many problems

इंटरनेट डेस्क। लोगों को गर्मी के मौसम में पर्याप्त रूप से पानी पीना चाहिए। पर्याप्त रूप से पानी नहीं पीने के कारण लोगों को सेहत से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का सामना कर पड़ जाता है। बहुत से लोग गर्मी के मौसम में चिलचिलाती धूप से आते ही फ्रिज से बोतल निकालकर पानी पीते हैं।

इस पानी से शरीर को तुरंत राहत मिलती है और गर्मी दूर होती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि ठंडा पानी सेहत हानिकारक भी साबित हो सकता है। आपको इसके कारण कई प्रकार की परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। आज हम आपको ठंडा पानी पीने से सेहत को होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। 

वजन बढऩा
ठंडा पानी व्यक्ति का वजन बढ़ाने का काम करता है। इसके कारण शरीर में स्टोर फैट सख्त हो जाता है, जिससे फैट बर्न करने में परेशानी आती है। वजन कम करने के लिए आपको ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए। 

गले में संक्रमण 
वहीं ठंडा पानी पीने से गले में खराश का कारण बनता है। इससे खाना खाने के बाद, एक्स्ट्रा बलगम बनता है। इसी कारण गले में संक्रमण से बचने के लिए ठंडे पानी का सेवन नहीं करना चाहिए।

बिगड़ जाती है पाचन क्रिया 
ठंडा पानी  पाचन तंत्र को तेजी से प्रभावित करने का काम करता है। नियमित रूप से ठंडा पानी पीने से पाचन क्रिया खराब होती है। इसके कारण व्यक्ति को पेट दर्द, मतली, कब्ज और पेट फूलने जैसी गंभीर परेशानियों सामना करना पड़ जाता है। ठंडे पानी के कारण शरीर में आसानी से भोजन भी नहीं पचता है। 

PC:  freepik
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.