- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। डायबिटीज की बीमारी में लोगों को खानपान का विशेष ध्यान रखना होता है। ऐसा नहीं करने पर आपको गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। डायबिटीज की बीमारी में लोगों को मीठे से परहेज रखने की सलाह दी जाती है। हालांकि कुछ फल ऐसे भी हैं, जिन्हें डायबिटीज के मरीज भी खा सकते हैं।
आज हम आपको उन्हीं फलों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। ये फल जामुन, अमरूद, पपीता और बेरीज हैं, जो मीठे होने के बावजूद सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। जामुन में जंबोलिन और जंबोसिन नाम के कंपाउंड्स अच्छी मात्रा में मिलते हैं जो ब्लड शुगर तो कंट्रोल करने में उपयोगी है।
वहीं अमरूद भी ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है। इसमें मौजूद विटामिन सी भी मिलता है। कम कैलोरी होने के कारण ये डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभकारी होता है। बेरीज जैसे ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी और चेरी भी डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभकारी होते हैं।
PC: downtoearth
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From jagran