Health Tips: रात को भूलकर भी नहीं करें दही का सेवन, हो सकती हैं ये परेशानियां 

Samachar Jagat | Friday, 03 Nov 2023 02:42:44 PM
Health Tips: Do not consume curd even by mistake at night, these problems can occur

इंटरनेट डेस्क। दही हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होती है। आज हम आपको दही से जुड़ी एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। आपको जानकर हैरानी होगी कि दही का दिन में सेवन करना सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है, लेकिन ये रात में नुकसान का कारण बनती है। दही कई गुणों से भरपूर एक पौष्टिक आहार है।

दिन के समय इसे खाने से इसमें मौजूद गुड बैक्टीरिया हमारे पाचन का विशेष ध्यान रखते हैं। दिन में इसका सेवन करनेे से हमारी हड्डियां मजबूत होती हैं। वहीं रोग प्रतिरोधक क्षतमा भी बढ़ती है। हालांकि गुणों से भरपूर दही का रात में सेवन नहीं करना चाहिए।

ठंडी तासीर की वजह से दही का रात के समय सेवन करने से ये बलगम बनने की समस्या पैदा कर सकती है। वहीं इसके कारण पेट में गैस भी बन सकती है। इसी कारण रात में आपको भूलकर भी सही का सेवन नहीं करना चाहिए।

PC: freepik



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.