Health Tips: चाय के साथ में भूलकर भी नहीं करें इन चीजों का सेवन, नहीं तो हो जाएंगे बीमार

Samachar Jagat | Tuesday, 24 Oct 2023 12:40:12 PM
Health Tips: Do not consume these things with tea, otherwise you will become ill.

इंटरनेट डेस्क। चाय पीने का शौक हर किसी को होता है और तो और शाम के समय चाय के साथ में कुछ खाने को भी लिया जाता है, ताकी हल्की भूख को शांत किया जा सके। लेकिन क्या आप ये जानते है की आपको शाम की चाय के साथ में किन चीजों का सेवन करना चाहिए और किन चीजों का नही तो आए जानते है उनके बारे में। 

फ्राइड स्नैक्स 
आप चाय के साथ में कभी कभी पकोड़े खा लेते है। लेकिन क्या आपको पता है ये चाय के साथ में नुकसान देते है। खासकर डीप फ्राई तले हुए पकोड़े स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं। पकोड़ों में बेसन, पोषक तत्वों को शरीर में अवशोषित होने से रोकता है। इससे पेट दर्द, कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

मेवे नहीं खाएं
इसके साथ ही आप जब चाय पी रहे हो तो आपको उसके साथ में कभी भी मेवे जैसे अखरोट, बादाम, काजू आदि नहीं खाने चाहिए। इनमें बहुत पौष्टिक मात्रा होती है, मेवों में आयरन की मात्रा ज्यादा होती है जो चाय में पाए जाने वाले तत्वों के साथ मेल नहीं खाते है। ऐसे में चाय के साथ मेवा नहीं खाना चाहिए।

pc- navbahrat,nadtv.in, hindustan
 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.