Health Tips: सेहत के लिए कई प्रकार से लाभकारी होता है लहसुन, फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप 

Samachar Jagat | Tuesday, 02 May 2023 11:31:10 AM
Health Tips: Garlic is beneficial for health in many ways, you will be surprised to know the benefits

इंटरनेट डेस्क। लहसुन हमारी सेहत के लिए कई प्रकार से लाभकारी होता है। लहसुन रसोई में मिल ही जाता है। इसका उपयोग सब्जी का स्वाद बढ़ाने के लिए  किया जाता है। देश में बड़ी संख्या में लोग इसका सेवन करते हैं। 

लहसुन में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण मिलते हैं, जो हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। इसका सेवन कर रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत किया जा सकता है।  

तेज बुखार उतारने के लिए आप इसका सेवन कर सकते हैं। इसमें मिलने वाले एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण शरीर को संक्रमण से लडऩे में मदद करने में सहायक है। लहसुन गर्म तासीर का होता है। इसी कारण इसका सेवन करने से शरीर से पसीना निकलता है, जिससे बॉडी का तापमान कम होता है। 

रसोई में मिलने वाली ये छोटी सी चीज शरीर के विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालने में भी उपयोगी है। बुखार होने पर आपको लहसुन का सेवन जरूर ही करना चाहिए। 
PC: freepik



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.