Health Tips: आपके भी नाक से बह रहा है खून तो हो सकते है इस बीमारी के लक्षण, डॉक्टर से करें संपर्क

Samachar Jagat | Wednesday, 31 Jan 2024 02:41:40 PM
Health Tips: If you are also bleeding from your nose, it could be a symptom of this disease, contact a doctor.

इंटरनेट डेस्क। कई लोगों को कम उम्र में तो कुछ लोगों को एक निश्चित उम्र पर जाकर हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत होती हैं। अगर ये प्रोब्लम आपको भी है तो यह आगे जाकर आपके लिए हार्ट की बीमारी बन सकती है। ऐसे में आपको अगर ऐसा महसूस होता है तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। तो आज जानते है हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण।

नाक से खून आना
हाई ब्लड प्रेशर के कारण कई बार कई लोगों के नाक से खून आने लगता है। जब ब्लड प्रेशर ज्यादा हो जाता है तो नाक की नसों पर दबाव पड़ता है और वे फटने लगती हैं। इस वजह से नाक से खून लगातार बहने लगता है। यह हाई ब्लड प्रेशर का एक गंभीर लक्षण माना जाता है।

सिर दर्द, चक्कर आना
इसके साथ ही अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर है तो सिरदर्द सबसे आम और पहला लक्षण होता है। जब व्यक्ति को हाई बीपी हो जाता है, तो सबसे पहले सिर में दर्द होने लगता है और इसके साथ ही चक्कर भी आने लगते है। 

pc- india tv hindi, news-medical.net, nai dunia

 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.