Health Tips: बच्चे को कराती है स्तनपान तो इन चीजों से बना ले आप भी दूरी

Samachar Jagat | Friday, 04 Aug 2023 03:12:18 PM
Health Tips: If you breastfeed your baby, then keep distance from these things

इंटरनेट डेस्क। हर बच्चे के लिए मां का दूध काफी फायदेमंद होता है। यह बच्चे के संपूर्ण विकास के लिए बहुत ही जरूरी है। लेकिन आप जब बच्चे को दूध पिलाते है तो आपको उस कुछ दौरान कुछ चीजों का सेवन बंद कर देना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते है तो आपके बच्चे को नुकसान हो सकता है। 

कच्ची सब्जियां
अगर आप अपने बच्चे को ब्रेस्टफीड करा रही हैं तो आपको इस दौरान पत्तागोभी, फूलगोभी और ब्रोकली जैसी कच्ची सब्जियों को खाने से बचना चाहिए। इन सभी चीजों को खाने से मां की आंत में गैस हो सकती है और फूड पोइजनिंग हो सकती है। जिसका असर बच्चे पर भी हो सकता है।

कैफीन
इसके साथ ही आपको इस दौरान कॉफी कैफीन का उपयोग करने से बचना चाहिए। इससे शिशुओं को कैफीन से छुटकारा पाने में कठिनाई होती है। इससे चिड़चिड़ापन और सोने में परेशानी हो सकती है। इसलिए स्तनपान के दौरान आपको कैफीन का सेवन नहीं करना चाहिए। 

pc-mpbreakingnews.in



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.