Health Tips: हार्ट को बनाए रखना है मजबूत तो आप भी कर सकते है ड्राईफ्रूट्स का सेवन

Samachar Jagat | Thursday, 28 Sep 2023 01:20:11 PM
Health Tips: If you want to keep your heart strong then you can also consume dry fruits.

इंटरनेट डेस्क। ड्राईफ्रूट्स का सेवन स्वास्थ्य के लिए बड़ा ही फायदेमंद बताया गया है। अगर आप इनका सेवन नहीं करते है तो आपको जरूर करना चाहिए। ड्राईफ्रूट्स के सेवन से आपका हार्ट भी मजबूत रहता है। ऐसे में आज आपको बता रहे है की आपके हार्ट के लिए कौन से ड्राईफ्रूट्स फायदेमंद है। 

मुनक्का खाएं
दिल को सेहतमंद रखने के लिए आप मुनक्का का सेवन कर सकते है। मुनक्का के अंदर पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है और दिल को सेहतमंद रखता है। साथ ही विटामिन बी से भरपूर मुनक्का नए ब्लड सैल्स को बनाने में मदद करता है और दिल को हेल्दी रखता है।

मखाना खाएं 
इसके साथ ही आप मखाना भी खा सकते है। यह एक ऐसा ड्राईफ्रूट है जिसका सेवन करने से दिल सेहतमंद रहता है। मखाना में फ्लेवोनॉयड्स मौजूद होता है। साथ ही एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से ये भरपूर  होता है। ऐसे में आप मखाना का सेवन कर सकते है। 

pc- abp news,abp news,hindustan
 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.