Health Tips: चाहिए सफेद चमकते दांत तो अपना सकते है आप भी ये टिप्स

Samachar Jagat | Saturday, 19 Aug 2023 01:27:02 PM
Health Tips: If you want white shining teeth then you can also adopt these tips

इंटरनेट डेस्क। जो सफेद दांत आपकी सुंदरता में चार चांद लगाते है वहीं अगर पीले हो जाए तो फिर आपकी चेहरे की सुंदरता बिगड़ने में समय भी नहीं लगता है। ऐसे में आप अपने दांतों को सफेद करने के लिए कई तरह के जतन करते है। ऐसे में आज हम आपकों बता रहे है की आप कुछ आसान घरेलू उपाय करके भी चमकते हुए दांत पा सकते हैं।

बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करके भी आप अपने दांतों को चमका सकते है। इसके लिए आप एक चम्मच बेकिंग सोडा लें, इसमें 2 से 3 चम्मच पानी मिलाएं और इस मिश्रण को अपनी दांतों पर लगाएं। अगर आप हफ्ते में इस प्रक्रिया को 2-3 बार करते है तो आपके दांत चमकने लगेंगे।

हल्दी पाउडर पेस्ट
इसके साथ ही आप हल्दी हल्दी पाउडर पेस्ट भी दांतों को चमकाने के लिए काम में ले सकते है। इसका उपयोग नारियल तेल के साथ किया जा सकता है। इसके लिए 1 चम्मच नारियल तेल में एक चुटकी हल्दी मिलाकर इसे अपने दांतों पर लगाएं और 5 मिनट बाद साफ कर ले और बाद में ब्रश कर ले।

pc- herzindagi.com



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.