Health Tips: सर्दी के मौसम में सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होती है मशरूम, जान लें आप 

Samachar Jagat | Tuesday, 07 Nov 2023 02:14:10 PM
Health Tips: Mushrooms are very beneficial for health in winter season, know this

इंटरनेट डेस्क। मशरूम भी उन चीजों में शामिल है, जो सर्दी के मौसम में सेहत के बहुत ही लाभकारी होती हैं। आज हम आपको इसका सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

इसमें पोटैशियम, कॉपर, आयरन, फाइबर जैसे तमाम पोषक तत्व मिलते हैं। जिन लोगों को कोलेस्ट्रॉल की परेशानी है, उनको आज ही इसका सेवन करना शुरू कर देना चाहिए। ये शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को सामान्य करने में उपयोगी है। 

पोषक तत्वों से भरपूर मशरूम कैंसर के खतरे को भी कम करने में उपयोगी है। मशरूम में एर्गोथायोनीन मिलता है। ये एंटीऑक्सीडेंट के रूप में वर्क करता है।  मशरूम का नियमित रूप से सेवन करने से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों को कम किया जा सकता है। मशरूम इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में भी बहुत ही उपयोगी है। इसका सेवन करने से आप सर्दी-जुकाम, खांसी आदि मौसमी बीमारियों से बच सकते हैं। 
 

PC:  healthline, countryliving



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.