Health Tips: बहुत ही फायदेमंद होता है खसखस, आप भी इस तरह से ले सकते है उपयोग में

Samachar Jagat | Wednesday, 31 May 2023 02:13:22 PM
Health Tips: Poppy seeds are very beneficial, you can also use them in this way

इंटरेनट डेस्क। खसखस के बारे में आपने खूब सुना होगा। ये हमारे स्वास्थ्य के लिए बड़े ही काम की चीज है। आप इसका इस्तेमाल मीठे और नमकीन व्यंजनों में कर सकते हैं। यह खाने का स्वाद तो बढ़ाती ही है साथ ही ये आपके दिल को भी स्वस्थ रखती है। साथ ही यह आपके लिए और भी कई तरीकों से फायदेमंद रहती है।

दिल के लिए
जानकारी के अनुसार खसखस में पोटैशियम होता है। यह हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के साथ ही दिल से जुड़ी बीमारियों को दूर करने का काम भी करता है। जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या है, उन्हें अपनी डाइट में इसे जरूर शामिल करना चाहिए।

पाचन में सुधार कर सकता है
इसके साथ ही खसखस में फाइबर भी खूब होता है। जो पाचन को तो सही करता ही है। साथ ही मल त्याग को आसान बनाता है और कब्ज को रोकने में मददगार होता है। पेट से जुड़ी समस्या से राहत पाने के लिए आपको खसखस का सेवन जरूर करना चाहिए। 

pc- news 18 hindi
 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.