Health Tips: मोटापा कम करने के लिए डाइट में शामिल कर लें ये तीन फल, मिलेगा फायदा 

Samachar Jagat | Wednesday, 17 Apr 2024 12:58:28 PM
Health Tips: To reduce obesity, include these three fruits in your diet, you will get benefits

इंटरनेट डेस्क। तेजी से बदलती लाइफस्टाइल और खानपान की गलत आदतों के कारण लोगों को कई बीमारियों का सामना करना पड़ जाता है। आज के समय में मोटापा भी लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है। इसके कारण लोगों को कई गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ जाता है।

इसी कारण लोग अपना मोटापा कम करने के लिए कई प्रकार के उपाय करते हैं, लेकिन कई लोगों को तो इसमें सफलता भी नहीं मिल पाती है। आप अपनी डाइट में कुछ फलों को शामिल कर इस बड़ी परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं।  आज हम आपको इसी संबंध में जानकारी देेेने जा रहे हैं। 

अंगूर
अंगूर का स्वाद सभी को पंसद आता है। इसमेंचीनी कम ही मिलती है। वहीं इसमें फाइबर, विटामिन सी और साइट्रिक एसिड भरपूर मात्रा में मिलते हैं, जो पाचन क्रिया को सही रखने के साथ ही वजन घटाने में मदद करते हैं।

स्ट्रॉबेरी
ये फल फाइबर से भरपूर होने के कारण मोटापा कम करने में उपयोगी है। इसमें चीनी की मात्रा काफी कम होती है। साथ ही यह विटामिन सी से भी भरपूर होने के कारण ये मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है। इससे वजन घटाने में मदद मिलती है। 

कीवी
कीवी में भी मोटापा कम करने में सहायक है। इस फल में चीनी बेहद कम होती है और यह विटामिन सी से भी भरपूर होता है। ये फल भी मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने और वजन घटाने में उपयोगी है। आपको आज से ही इन फलों को अपनी डाइट में शामिल कर लेना चाहिए।

PC: amarujala,  livehindustan,  freepik 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.