Ladli Behna Yojana: हर महीने 1250 रुपए हासिल करने के लिए आज ही कर दें ये जरूरी काम

Samachar Jagat | Saturday, 09 Dec 2023 12:24:30 PM
Ladli Behna Yojana: To earn Rs 1250 every month, do these important things today itself

इंटरेनट डेस्क। केन्द्र और राज्य सरकारों की ओर से महिलाओं के हित में कई प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। आज हम आपको एक सरकारी योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसमें महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

इस योजना का नाम लाडली बहना योजना है। आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार की ओर से इस योजना को इसी साल शुरू किया गया था। सरकार की ओर से इस योजना के अंतर्गत राज्य की करीब 1.2 करोड़ महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जा रही है।

मध्यप्रदेश की इस योजना लाभ लेने के लिए आज ही महिलाओं को आवेदन कर देना होगा। इसके तहत आवेदन फॉर्म पंचायत स्तर और वार्ड कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। इसे भर का आपको जमा करवाना होगा। इस योजना का लाभ इन्हीं महिलाओं को मिलेगा, जिनका बैंक खाता आधार से लिंक होगा। बैंक में डीबीटी भी एक्टिव होना जरूरी है। इस कारण आप आवेदन करने से पहले ये काम करवा लें। 

PC: newindianexpress



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.