Navratri Special: घर पर ही आसानी से बना लें राजभोग, ये चीजें जरूर ही डालें

Samachar Jagat | Monday, 16 Oct 2023 03:52:41 PM
Navratri Special: Make Rajbhog easily at home, definitely add these things

इंटरनेट डेस्क। नवरात्रि के नौ दिन शुरू हो चुके हैं। आज दूसरा नवरात्रा है। आज हम आपको एक प्रसिद्ध बंगाली मिठाई बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, जिसका स्वाद आप व्रत में ले सकते हैं। आज हम आपको राजभोग घर पर ही बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। 

जरूरी सामग्री: 
पनीर - 200 ग्राम
मैदा - 2 टेबल स्पून
पानी -4 कप
इलायची पाउडर - 2 टीस्पून
बादाम -16
पिस्ता - 16
चीनी - 1 किलो
गोल्डन फूड कलर - 1/2 टी स्पून
केसर - 1/4 टी स्पून

इस  प्रकार से कर लें तैयार:
- सर्वप्रथम केसर को इलायची पाउडर, पिस्ता और बादाम अच्छे से मिलना होगा। 
- अब पानी को गर्म कर इसमें चीनी घोल लें। इसमें फूड कलर भी मिला दें।
- अब मैदा और पनीर एक साथ स्मूद होने तक मिला लें। 
- इस मिश्रण के गोल बनाकर इनमें ड्राई फ्रूट्स का मिश्रण भरें। 
-अब चीनी वाले पानी में पनीर बॉल्स को डाल दें। तेज आंच पर इसे आधे घंटे तक पका लें। 
-इस प्रकार से आपके राजभोग बन जाएंगे। 
 

PC: lifeberrys



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.