New Vande Bharat Train: इस रूट पर 26 जून से शुरू होगी वंदे भारत ट्रेन, चेक करें रूट और किराया

Samachar Jagat | Friday, 16 Jun 2023 05:59:31 AM
New Vande Bharat Train: Vande Bharat train will start from June 26 on this route, check route and fare

New Vande Bharat Train: भारतीय तकनीक से पूरी तरह भारत में बनी वंदे भारत ट्रेन भारतीय रेलवे की अहम योजनाओं में से एक है। ओडिशा के बालासोर में हुए हादसे के बाद मुंबई-गोवा वंदे भारत ट्रेन की लॉन्चिंग टाल दी गई थी।

भारतीय तकनीक से पूरी तरह भारत में बनी वंदे भारत ट्रेन भारतीय रेलवे की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। ओडिशा के बालासोर में हुए हादसे के बाद मुंबई-गोवा वंदे भारत ट्रेन की लॉन्चिंग टाल दी गई थी। अब रेलवे जून महीने में एक साथ 5 वंदे भारत ट्रेनें शुरू करने की योजना बना रहा है। इसमें मुंबई गोवा वंदे भारत ट्रेन भी शामिल है। रेलवे पांच अलग-अलग रूटों पर वंदे भारत ट्रेन का परिचालन शुरू करने जा रहा है। इन ट्रेनों को 26 जून 2023 को हरी झंडी दिखाई जाएगी।

इन रूटों पर दौड़ेगी नई वंदे भारत ट्रेन

खास बात यह है कि देश को पहली बार एक साथ पांच वंदे भारत ट्रेनें मिलने जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे. जिन रूटों पर ये नई वंदे भारत ट्रेनें शुरू होंगी उनमें मुंबई-गोवा, बेंगलुरु-हुबली, पटना-रांची, भोपाल-इंदौर और भोपाल-जबलपुर शामिल हैं। इन सभी रूटों पर 26 जून को वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जाएगी।

मुंबई-गोवा वंदे भारत ट्रेन की लॉन्चिंग पहले रद्द की गई थी


2 जून को ओडिशा के बालासोर में तीन ट्रेनें आपस में टकरा गईं। इस हादसे में 288 लोगों की जान चली गई थी और 1000 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे. इस हादसे के बाद 3 जून को मुंबई-गोवा वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था. अब इस रूट पर ट्रेनें 26 जून से शुरू होने की खबर आ रही है।

वंदे भारत 18 रूटों पर चल रहा है

देश में कुल 18 रूटों पर वंदे भारत ट्रेन चल रही है। फरवरी 2019 में पहली बार इस ट्रेन का संचालन दिल्ली-वाराणसी रूट पर किया गया था। यह 100 फीसदी भारतीय तकनीक से बनी ट्रेन है। यह ट्रेन वाई-फाई और जीपीएस जैसी नई तकनीक से भी लैस है। ट्रेन की सेफ्टी के लिए आर्मर टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया गया है।



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.