Rajasthan Assembly Elections: अब अमित शाह ने सीएम गहलोत को लेकर दिया ये विवादित बयान  

Samachar Jagat | Saturday, 18 Nov 2023 08:54:44 AM
Rajasthan Assembly Elections: Now Amit Shah gave this controversial statement regarding CM Gehlot

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही प्रदेश में भाजपा के शीर्ष नेताओं की ताबड़तोड़ जनसभाएं हो रही हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अजमेर, नसीराबाद और विजयनगर में जनसभाएं की। इनमें उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस पर जमकर हमला किया। 

इस दौरान अमित शाह ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तुलना तो सांड से ही कर दी है। शाह ने लाल डायरी को लेकर कहा कि कुछ लोग लाल कलर का स्वेटर, जर्सी पहनकर सभा में आए हैं, लेकिन अशोक गहलोत साहब की सभा में लाल स्वेटर पहन कर मत चले जाना, नहीं तो सांड जैसे लाल रंग देखकर दौड़ता है, वैसे ही अशोक गहलोत साहब दौड़ पड़ेंगे। 

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया है। अमित शाह ने नसीराबाद में अपनी सभा में कहा कि कांग्रेस पार्टी परिवारवादी पार्टी है। केंद्र में सोनिया गांधी राहुल गांधी को लॉन्च करना चाहती है, लेकिन वह रॉकेट उड़ता ही नहीं। 

PC:  aajtak



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.